फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा(शाहजहांपुर)। रिश्तेदारी में आए युवक ने अपने एक साथी की मदद से 17 वर्षीय किशोरी को गन्ने के खेत में खींच लिया। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर किशोरी को मारापीटा भी। इससे उसके चोटें आई हैं। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को हुई थी। गांव की 17 वर्षीय किशोरी दोपहर बाद गांव के बाहर तालाब से मिट्टी निकालने गई थी। गांव में ही रिश्तेदारी में आए राहुल नाम के एक युवक ने अपने साथी गांव के ही नीरज के साथ मौका पाकर किशोरी को गन्ने के खेत में खींच लिया। किशोरी घर पहुंची तो उसके कपड़े फटे होने के साथ वह बदहवास थी। उसने पूरी बात मां को बताई। मां उसको लेकर थाने पहुंची। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को पुलिस ने नामजद आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल चालान भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें