फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार संभलवाने बाजार आया ड्राइवर गाड़ी समेत लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कार संभलवाने गया जरी कारोबारी का ड्राइवर गाड़ी समेत लापता हो गया। दो दिन तक उसका सुराग न लगने पर इज्जतनगर के गांव महलऊ निवासी जरी कारोबारी फईमुद्दीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उन्हें शेरगढ़ में एक रिश्तेदार के यहां जाना था। सोमवार दोपहर ड्राइवर मनोहर को कार संभलवाने अयूब खां चौराहा स्थित बाजार भेजा था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। उसका मोबाइल भी बंद है। बाजार में परिचितों से पूछा तो मालूम हुआ कि मनोहर वहां पहुंचा ही नहीं। आखिर बार कार चौपुला चौराहा पर देखी गई। कहा कि अक्सर वह खाली समय में गाड़ी लेकर बुकिंग पर चला जाता था। फईम ने उसके साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें