सीबीगंज। फतेहगंज पश्चिमी के गांव फरीदपुर से बुधवार सुबह पापुलर के लट्ठे ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर परसाखेड़ा के रोड नंबर चार स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में लाए जा रहे थे। ओवरलोड होने के कारण ट्राली परसाखेड़ा में बैरियर से टकरा गई, इससे लट्ठे रोकने के लिए बांधी गई रस्सी टूट गई और लट्ठे सड़क पर गिर गए। इनकी चपेट में आकर उधर से साइकिल पर गुजर रहे रवि शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दो छात्रों को भी चोटें आईं हैं। मौके पर जुटे गांव वालों ने हंगामा किया तो ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। ब्यूरो