फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सांसद हैं हम- लड़की नहीं मिली तो घर में आग लगा देंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत हाईवे स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार को हुई महिला की मौत के बाद परिवार ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने कैंट पुलिस के साथ ही एक सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा, सांसद ने उनके परिवार को तबाह करने की धमकी दी है। रविवार को परिवार ब्राह्मण समाज के नेताओं के साथ एसएसपी से शिकायत करने की बात कह रहा है। इधर, कैंट थाने का प्रभार देख रहे एसएसआई सुनील कुमार ने बताया कि किसी नाबालिग को हिरासत में लेने और उसकी मां की मौत होने की थाना स्तर पर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

कांधरपुर निवासी विपिन शर्मा कुछ दिन पहले एक युवती को ले गया था। युवती की बरामदगी के लिए कैंट पुलिस ने उसके 17 वर्षीय ममेरे भाई अरुण को बृहस्पतिवार रात पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उसे रात भर थाने में बैठाए रखा। इस सदमे में अरुण की 45 वर्षीय मां अनीता की तबीयत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इस मामले में सांसद और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अनीता की बेटी तान्या ने बताया कि पुलिस सांसद के इशारे पर परिवार का उत्पीड़न कर रही है। उसका भाई इंटरमीडिएट का छात्र है। उसे फिजूल में पकड़ा गया। मां की मौत का पता चलते ही पुलिस उसे रास्ते में छोड़ गई। तान्या ने बताया कि वह घर में अकेली थी तो सांसद आए। कहा- लड़की को ढूंढो। धमकी देते हुए बोले- सांसद हैं हम, लड़की नहीं मिली तो घर में आग लगा देंगे। कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। तान्या के पिता ने कहा कि ब्राह्मण समाज के नेताओं से उनकी बात हुई है, वे उनके साथ एसएसपी को जाकर पूरी बात बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें