बरेली। एक्वेरियम में गैस बनने से उसमें धमाका हो गया। इससे अस्पताल में भगदड़ मच गई। इस दौरान कांच लगने से एक तीमारदार घायल हो गया। घटना रविवार रात करीब 11 बजे पीलीभीत बाईपास स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में हुई। तीमारदार काउंटर के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक धमाके के साथ एक्वेरियम फट गया। धमाका होने से लोगों में हड़कंप मच गया। तीमारदारों में भगदड़ मच गई। फर्श पर पानी गिरने से कुछ लोग फिसलकर गिर पड़े। मछलियां भी फर्श पर गिरकर तड़पने लगीं। पैर में कांच लगने से भरतौल निवासी मोहित घायल हो गए। वह सड़क हादसे में घायल अपने चाचा वीरपाल को देखने अस्पताल आए थे।