बरेली।
खाद का व्यवसाय करने वाली फर्म के नाम पर करोड़ों के फर्जी ट्रांजेक्शन सामने आने के बाद पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग रखी है। मीरगंज के गांव सुकली निवासी होते लाल की नीलम खाद भंडार के नाम से गांव नरेली रसूलपुर में दुकान है। दुकान वाणिज्य कर से पंजीकृत है। होते लाल ने बताया कि खाद सीमेंट टेंडिंग हाउस और बीएस फर्टिलाइजर कार्पोरेशन स्टेशन रोड से लाकर बेचता था। बीती 29 मई को आखिरी बार सीमेंट टेंडिंग हाउस से 300 कट्टा टाटा यूरिया लिया था। पीड़ित के मुताबिक, खाद को जब उसने मशीन में फीड किया तो उसको पता चला कि उसके टिन नंबर पर करोड़ों की खाद की खरीद फरोख्त हो चुकी है। इस धोखाधड़ी का पता चलने के बाद पीड़ित ने बीती 13 जून को मोबाइल पर आए मैसेज के जरिए पुराने स्टेटमेंट से जांचा तो कई फर्जी ट्रांजेक्शन सामने आए। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।