बरेली। पीलीभीत हाईवे पर स्थित विशालपुरम कॉलोनी में सैक्स रैकेट की खबर यूपी 100 पर पहुंचने के बाद पुलिस की दो टीमों ने छापमारी कर दी। चार लड़के और एक लड़की को पकड़ भी लिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उन लड़कों में एक से लड़की का भाई का रिश्ता है। लड़की के परिवार के पहुंचने पर पुलिस ने संतुष्ट होकर उसको सुपुर्द कर दिया।
चार लड़कों के साथ एक लड़की के होने की सूचना यूपी 100 पर पहुंची। सीओ तृतीय जगमोहन बुटोला ने छापामारी के लिए इंस्पेक्टर बारादरी कमलकांत वर्मा को भेजा। कॉलोनी के एक घर में छापामारी करके पुलिस ने लड़की सहित चार लड़कों को पकड़कर रुहेलखंड चौकी पर लेकर पहुंचे। पूछताछ में सामने आया कि लड़की पीलीभीत की रहने वाली है। लड़की ने बताया कि वह निजी कॉलेज से बीकॉम आनर्स कर रही है। जबकि लड़के भी वहां रहकर पढ़ते हैं। इन लड़कों में एक उसका मुंह बोला भाई है। इसकी तस्दीक के लिए पुलिस ने लड़की के परिवार को बुला लिया। पता चला कि लड़की के पिता भी बरेली में ही मौजूद हैं। वह रुहेलखंड चौकी पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सही कह रही है। लड़की और लड़कों के परिवारों से लिखित लेने के बाद पुलिस ने सभी को चौकी से छोड़ दिया।
मेरे पास सूचना आने के बाद इंस्पेक्टर बारादरी को भेजा गया है। हालांकि लड़की और लड़का पूर्व परिचित और बालिग थे। परिवार को बुलाकर सभी को सुपुर्द किया गया है।
- जगमोहन बुटोला, सीओ तृतीय