फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 पेंड्रोल क्लिप चोरी, असुरक्षित  ट्रैक से रातभर गुजरती रहीं ट्रेनें 

Thu, 10 Aug 2017 01:45 AM IST
बरेली
विज्ञापन
bareilly - फोटो : bareilly
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली/ बिशारतगंज। 
बिशारतगंज-रामगंगा स्टेशन के बीच 200 मीटर रेलवे ट्रैक की पेंड्रोल क्लिप चोरी हो गईं। मंगलवार रात असुरक्षित ट्रैक से चार ट्रेन भी गुजर गईं। शुक्र रहा कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुबह की-मैन की जांच में पेंड्रोल क्लिप गायब मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पीछे से आ रही अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस को बिशारतगंज में ही रोक दिया गया। करीब तीन घंटे तक चली मरम्मत के बाद रेलवे ने कॉशन देकर ट्रैक से ट्रेनों को गुजारा। 
बुधवार सुबह रेलवे की-मैन इस्राइल खान पेट्रोलिंग के दौरान बिशारतगंज-रामगंगा स्टेशन के बीच पुल संख्या 11 से 12 के बीच ट्रैक की जांच कर रहा था। उसने देखा कि ट्रैक में अंदर की तरफ लगे पेंड्रोल क्लिप गायब हैं, धीरे-धीरे सामने आया कि 200 मीटर लंबे ट्रैक पर करीब 77 पेंड्रोल चोरी हो चुके थे। एक ही स्थान से 18 क्लिप गायब मिले। तेज रफ्तार से ट्रेन गुजरने के दौरान पटरी फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। की-मैन ने तुरंत रेल पथ निरीक्षक आंवला कमलेश कुमार और बिशारतगंज के स्टेशन अधीक्षक सतवीर सिंह को इसकी सूचना दी। इसके बाद सिंगल ट्रैक से गुजरने वाली अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस को बिशारतगंज में ही रोक दिया गया। 
विज्ञापन


तीन घंटे तक चली मरम्मत 
रेल पथ निरीक्षक और आरपीएफ के आंवला चौकी प्रभारी मनोज कुमार, सिपाही राजीव कुमार, नरेंद्र, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। तीन घंटे तक चली मरम्मत के बाद ट्रैक खोला गया। हालांकि ट्रेनों को 30 किमी के कॉशन से गुजारा गया। 

झाड़ियों में पड़े मिले पेंड्रोल क्लिप
छानबीन में आरपीएफ को ट्रैक किनारे झाड़ियों में कई पेंड्रोल क्लिप पडे़ मिले। रेलवे पुलिस का कहना है कि यह हरकत स्मैकियों की हो सकती है। लेकिन सवाल उठता है कि पेंड्रोल झाड़ियों में क्यों पड़ी मिली। चूंकि पहले भी रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त करने की आतंकी साजिश सामने आ चुकी है, ऐसे में रेलवे के अधिकारी इस नजरिये से भी मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बाहर के पेंड्रोल क्लिप 
हटते तो ज्यादा था खतरा
जानकारी के अनुसार, रात में असुरक्षित ट्रैक से बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर और तीन मालगाड़ी गुजर चुकी थीं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, पेंड्रोल निकालने वाले ने कहीं अंदर तो कहीं बाहर की ओर से पेंड्रोल क्लिप निकाले, इसी वजह से बड़ा हादसा होने से बचा। अगर दोनों तरफ के पेंड्रोल क्लिप निकाल दिए जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें