बरेली। इज्जत नगर के मिनी बाईपास पर सड़क किनारे चल रही कबाड़खाने की दुकानें पुलिस के लिए दोहरी आमदनी का जरिया हैं। एक तो यहां चोरी का माल खपाया जाता है और दूसरा इन्हें अतिक्रमण करके लगाया गया है। एक वीडियो वायरल होने के बाद इस धंधे की पोल खुली है। पीड़ित ने भी कार्रवाई के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की है।
ों पर चोरी की बैट्री और दूसरा सामान खपाया जाता है। हाल ही में इनमें से एक दुकान में आग लग गई। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की पर एक वीडियो में कबूल किया कि उसकी दुकान पर कुछ लोग चोरी की बैट्रियां लाए थे। उन्हें लेने से मना कर दिया। रात में दुकान में आग लगा दी गई, उसे शक है कि इन्हीं लोगों ने आग लगाई है। बताया कि वह भी पहले चोरी का माल खरीद चुका है। कहा कि वह हमेशा आरसी देखकर ही गाड़ी खरीदता है और फिर काटकर माल बेचता है। फिर कहा कि आरसी न होने पर संबंधित व्यक्ति का फोटो लगी आईडी लेता है और तब काम करता है। वीडियो में जब बात करने वाले ने सवाल पूछा कि आईडी देने से कैसे साबित हो सकता है कि गाड़ी चोरी की नहीं है, तो वह बगलें झांकने लगा।