फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद में दो गुटों में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के विवाद में रिश्तेदार पर किया हमला
विज्ञापन

बरेली। कैंट क्षेत्र के गांव ठिरिया निजावत खां निवासी महमूद खां का उनके एक रिश्तेदार से संपत्ति का विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि रिश्तेदार उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। महमूद के मुताबिक बृहस्पतिवार रात वह घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। घर से निकलते ही मकसूद ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। इसी बीच उनके घर के अन्य लोग भी पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हाथा पाई करने लगे। आरोप है कि बचने के लिए वह भाग कर अपने घर लौटे तो मकसूद, इमाम अली, शुगरा बेगम, शमा, हसनैन, अरशद और एक अज्ञात ने उनके घर में घुसकर उन पर और उनके परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। महमूद की शिकायत पर थाना कैंट में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें