फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद को मारने की कोशिश, कुछ दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी पत्नी, मायके लौटी तो मिलने गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पत्नी और बेटे से मिलने ससुराल पहुंचे युवक को ससुराल वालों ने जबरन विषाक्त पदार्थ पिलाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह वह उनके चंगुल से बचकर भाग निकला। पीड़ित के भाई ने बारादरी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बारादरी के सिकलापुर सराय निवासी असलम प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह पत्नी और बेटे से मिलने भाई नवाब के साथ ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने जबरन उन्हें विषाक्त पदार्थ पिलाकर मारने की कोशिश की। उनके चंगुल से छूटकर बाहर भागे तो दरवाजे पर इंतजार कर रहे भाई के पास पहुंचने से पहले बेहोश हो गए। भाई ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाई नवाब ने बताया कि असलम की पत्नी कुछ दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी। उसके मायके लौटने की सूचना पर वे वहां गए थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें