बरेली। किला नदी किनारे बुधवार दोपहर 12 बजे टाटा मोटर्स शोरूम के पीछे एक युवक की लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंचे किला इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने पानी से शव निकलवाया। शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान थाना सीबीगंज के गांव बुधौलिया निवासी शमीम के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि शमीम जरी कारीगरी था। मंगलवार दोपहर घर से निकला था। रात तक नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने किसी रंजिश से इन्कार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। शमीम नशे का आदी था, हो सकता है कि नशे में पानी में गिर पड़ा हो और फिर उठ न पाया हो।