फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर तीन वाहन भिड़े, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। रविवार देर रात बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा के पास रामपुर दिशा में जा रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली और फिर कार में टक्कर मार दी, इससे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी रहीम खां की अपनी फुफेरी बहन की शादी में भात पहनाकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से लौट रहे थे तभी नवदिया झादा के पास टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक लेकर तो चालक निकल गया पर ट्राली बीच सड़क पर विपरीत दिशा में घूम गई। इससे पीछे से आ रही विटारा ब्रेजा कार ट्राली से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्राली में बैठे यूसुफ खान, नसीम, इमरान, भूरे खां और रेहान को गंभीर चोटें आईं हैं। कार में सवार रामपुर के रोडवेज बस स्टैंड निवासी आलम और गौसिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें