फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से मारपीट करने पर कथित मीडिया कर्मी समेत तीन को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने दरोगा से मारपीट और अभद्रता करने के आरोप में कथित मीडिया कर्मी समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया। इससे पहले भी पांच मीडिया कर्मियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में डकैती की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात 10.30 बजे कथित मीडिया कर्मी राहुल सक्सेना अपने साथी तरुण कुमार और सागर श्रीवास्तव के साथ सिटी सब्जी मंडी के पास देसी शराब की दुकान पर शराब पी रहा था। इस दौरान दरोगा रजनीश कुमार ने उन्हें सड़क पर शराब पीने से मना किया तो तीनों उनसे उलझ गए। इसके बाद उत्तेजित होकर राहुल बोला जानते नहीं हो, मीडिया से हूं। अभी अधिकारियों से बात करता हूं। आरोप है कि राहुल ने दरोगा रजनीश कुमार से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने किला इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए, वह तीनों को थाने ले आए। दरोगा रजनीश कुमार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई। सोमवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें