फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर आॅटो में एलपीजी सिलिंडर लगाकर ले जाते मिले बच्चे

Wed, 04 Jul 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 यातायात पुलिस ने स्कूल खुलते ही बच्चों को ढोने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी है। चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, सेटेलाइट और राजेंद्रनगर में वाहनों की जांच में कई जगह खामियां पकड़ी गईं। चौकी चौराहा पर एक जर्जर ऑटो में एलपीजी का अवैध सिलिंडर लगा मिला। ऑटो में पांच बच्चे भी बैठे थे।
विज्ञापन

टीएसआई मनोज पटेल के मुताबिक, ऑटो बेहद जर्जर स्थिति में था। उसका रजिस्ट्रेशन भी खत्म हो चुका था। उसे पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडर से चलाया जा रहा था। पुलिस ने ऑटो को सीज कर दिया। बच्चों को दूसरे वाहनों से उनके घर भेजा गया। राजेंद्रनगर में एक ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। सेटेलाइट पर भी ऐसा ही एक ऑटो पकड़ा गया। उसे भी सीज कर दिया गया। शाम तक पांच ऑटो सीज किए गए, जबकि 45 के चालान किए गए।

स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के मानक परखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों से संबद्ध वाहन तो मानकों का पालन कर रहे हैं, लेकिन निजी वाहनों में गड़बड़ी पकड़ी जा रही हैं। - कमलेश बहादुर, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें