फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर को कच्ची शराब सप्लाई करने वला कल्लू गिरफ्तार

Tue, 15 May 2018 01:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
बारादरी थाना पुलिस ने कच्ची शराब के बड़े धंधेबाज गंगापुर निवासी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर में बने तहखाने से एक हजार लीटर शराब बरामद हुई है। पुलिस कस्टडी में कल्लू ने बताया कि वह दो दिन पहले ही भोजीपुरा से कच्ची शराब खरीदकर लाया था। उसने बताया कि पानी मिलाने के बाद शराब को ज्यादा नशीला बनाने के लिए वह उसमें डायजीपाम की गोलियां और यूरिया मिलाता था।
विज्ञापन

बारादरी थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर दबिश देकर कल्लू के घर से दस ड्रमों में रखी एक हजार लीटर कच्ची शराब, डायजीपाम की गोलियां और यूरिया बरामद की। कल्लू के मुताबिक वह 25 रुपये लीटर के हिसाब से कच्ची शराब खरीदकर उसे 50 रुपये के रेट पर शहर में सप्लाई करता है। घर पर वह अपनी बीवी के जरिये शराब की बिक्री करता है।
विज्ञापन

बोला-पुलिस वालों को देता हूं महीना
कल्लू के मुताबिक, वह पुलिस को महीना देता है। जब कभी पुलिस से महीनेदारी की रकम बढ़ाने को लेकर विवाद होता है तो उसे पकड़कर झेल भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें