फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीरनगर में स्टेयरिंग फेल होने से दुकान में घुसा टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीरनगर (खीरी)।
विज्ञापन

मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर स्थित कस्बा हरीनगर में मोहम्मदी की ओर जा रहे टैंकर का स्टेयरिंग फेल हो गया। अनियंत्रित टैंकर पास से गुजर रहे बाइक सवार दंपति को रौंदते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया, जिससे इंडिया मार्का हैंडपंप भी टूट गया और पास स्थित दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में टैंकर चालक भी जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने आननफानन में 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ।
लखीमपुर से मोहम्मदी जा रहा खाली टैंकर चौकी क्षेत्र के कस्बा हरीनगर में जैसे ही घुसा स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर मुड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहम्मदी की ओर से आ रहे बाइक सवार दंपति को रौंदता हुआ टैंकर सड़क किनारे मार्केट की ओर मुड़ गया। इससे भगदड़ मच गई। देखते ही देखते टैंकर हैंडपंप को तोड़ते हुए ज्ञानेंद्र दीक्षित की पेस्टीसाइड की दीवार को क्षतिग्रस्त कर पीपल के पेड़ से जा टकराया। टैंकर के नीचे बाइक सवार दंपति के फंसे होने की खबर जिसने सुनीं वही सन्न रह गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल डीके सिंह ने बुरी तरह से जख्मी टैंकर चालक को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पश्चात जेसीबी से टैंकर को उठवाकर दोनों शवों और क्षतिग्रस्त बाइक को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि मृतक के पास से मिले मोबाइल के नंबरों पर बात की गई तो दंपति की पहचान थाना मितौली के गांव गरगटिया निवासी 58 वर्षीय जगदीश मिश्रा और पत्नी 55 वर्षीय ऊषा देवी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि टैंकर चालक बेहोशी की हालत में है, जिससे उसका नाम, पता और टैंकर के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं मृतका ऊषा देवी सीएचसी मितौली में एएनएम पद पर कार्यरत थीं। मृतक के पुत्र श्याम बाबू ने बताया कि पसगवां के पीरपुर गांव में बड़ी बहन छाया की ससुराल है। दोनों लोग बेटी से मिलकर गांव लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया। मृतक दंपति के दोनों बेटों और बेटियों को रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें