फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की पुष्टि होने के बाद भी नहीं हो सका खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)।
विज्ञापन

ससुराल आए नरवीर सिंह की गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि होने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस नामजदगी के आधार पर नरवीर की पत्नी, साली और साले को दूसरे दिन भी हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सराय तल्फी में ससुराल आए नरवीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। आत्महत्या का रूप देने को उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका दिया गया था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में उसकी हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने नरवीर की पत्नी सुनीता, साली नन्हीं देवी, सास द्रोपा देवी, साले पाती राम, बादाम सिंह, प्रेमपाल, पूरन लाल के खिलाफ हत्या के आरोप की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई। यही नहीं पुलिस पत्नी, साली और साले को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर गणेश दत्त जोशी ने बताया कि शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज अदा कराने में व्यस्तता रही। अब जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें