फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक से लौट रहे बुजुर्ग की चेन उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर निवासी एक बुजुर्ग को बातों में लगाकर गुरुवार सुबह दो उचक्के उनकी सोने के चेन उड़ा ले गए। संभ्रांत परिवार के बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

किशोर बाजार निवासी बुजुर्ग रोज गांधी उद्यान में टहलने जाते हैं। वहां तक वह स्कूटी ले जाते हैं। गुरुवार को वे टहलकर लौट रहे थे। बताते हैं कि अयूब खां चौकी के पास बुलेट बाइक पर दो लोग उनके पास से गुजरे। उन्हें नमस्ते की और उनकी बीमार पुत्रवधू का हाल पूछा। कहा कि उसके ममेरे भाई हैं। बुजुर्ग को बातों से भरोसा हो गया तो इनमें से एक ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन की तारीफ की। कहा कि जरा दिखाइए, मैं भी ऐसी ही बनवाऊंगा। बातों-बातों में बुजुर्ग ने चेन उसे दी तो इन लोगों ने बुलेट तेज की और इस्लामियां मार्केट की ओर निकल गए। स्कूटी से कुछ दूर पीछा करके बुजुर्ग लौट आए। पुलिस को सूचना देने की बजाय वे घर चले गए। कोतवाल पंकज वर्मा ने क्षेत्र में ऐसी घटना की जानकारी से इंकार किया। कहा कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें