बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में रोड नंबर छह स्थित सिद्धार्थ कालोनी निवासी मुकुल कन्नौजिया शुक्रवार दोपहर गल्ले की दुकान पर पर्ची लगाकर लौट रहे थे। उनके मुताबिक रास्ते में बिरयानी की दुकान लगाने वाले गांव परतापुर निवासी तालिब ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि तालिब ने अपने दो अन्य दोस्तों को बुलाकर मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया । मुकुल की उंगली भी दांतो से चबा ली। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी। मुकुल ने बताया कि दोस्त से बातें करते हुए तालिब की दुकान के सामने से गुजरते वक्त उनकी कोई बात उसे बुरी लग गई थी। जिसके बाद वह झगड़ा करने लगा। करीब एक साल पहले भी बहन से छेड़छाड़ करने को लेकर तालिब से उनका झगड़ा हो चुका है।