बरेली। बारादरी के रोहली टोला निवासी मुकेश कुमार की मोटर साइकिल जनवरी में श्यामगंज बाजार से चोरी हो गई थी। मुकेश के मुताबिक, वह बाइक खड़ी करके सामान लेने गए थे, लौटने पर बाइक नहीं मिली। थाने में बाइक चोरी की सूचना भी दी थी। शनिवार को मुकेश को पता चला कि उनकी बाइक बारादरी थाने में वहां खड़ी है। मुकेश बाइक वापस लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस बाइक नहीं दे रही।