फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद खुलेंगे बैंक, एसएसपी ने व्यापारियों से की अपील- बैंक जाएं तो पुलिस साथ लें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दीपावली पर पांच दिन बंद रहने के बाद सोमवार को सरकारी और गैर सरकारी बैंक खुल रहे हैं। अनुमान है कि बड़ी संख्या में व्यापारी बैंकों में रकम जमा कराने पहुंचेंगे। इनकी सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध के लिए एसएसपी मुनिराज जी. ने निर्देश जारी किए हैं कि बैंक में बड़ी रकम जमा कराने जाने से पहले संबंधित थाने के प्रभारी निरीक्षक को इत्तला की जाए। थाने से समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। एसएसपी ने अपने जनसंपर्क अधिकारी का नंबर-9454457660 भी जारी किया है, ताकि व्यापारी दिक्कत आने पर सीधे उन्हें सूचित कर सकें।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि इन पांच दिनों के अंतराल में एटीएम से नकदी आहरित तो हुई है, लेकिन कारोबारी अपनी रकम जमा नहीं करा सके हैं। लिहाजा बैंक खुलने पर कैश जमा कराने वालों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। बदमाश इसका फायदा उठा सकते हैं। लूट की वारदातों को रोकने के लिए यह प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें