बरेली। बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी सुशीला देवी की सुभाषनगर के मढ़ीनाथ स्थित बेनीपुर चौधरी स्कूल में चुनाव ड्यूटी लगी थी। यहां मतदान के दौरान ईवीएम रूम में सीलिंग से थोड़ा प्लास्टर छूट कर उनके सिर पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गईं। सुशीला को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। कमरे में सामान की स्थिति बदलकर कुछ ही देर में कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया।