बरेली। लोकसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्र की पुलिस हिस्ट्रीशीटरों पर नकेल कसने में लगी हैं। इसी क्रम में कोतवाली के दो हिस्ट्रीशीटर बिहारीपुर निवासी दीपू उर्फ वीशू और राजू उर्फ शहनबाज पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या की कोशिश समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। ब्यूरो