बरेली। ब्रह्मपुरा स्थित 630 केवीए ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हो गया, इससे बिजली सप्लाई ठप हो गई। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी मिली तो विभाग में खलबली मची। जेई जसीम अख्तर ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओ धर्मेेंद्र यादव ने बताया कि स्टोर से तेल मंगवाकर भरा जाएगा। साथ ही ट्रांसफार्मर में अगर कोई खराबी होगी तब उसे ठीक कराया जाएगा।