फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी-ब्याह में दावतों के लिए हो रही थी गोमांस की सप्लाई, पुलिस की पूछताछ में खुलासा

Fri, 01 Feb 2019 02:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
बरेली। सैलानी में जिस कदर बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशुओं को काटने के प्रमाण सामने आए, उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मौके से पकड़े गए तस्कर एजाज से पूछताछ की गई तो पता चला कि यहां गोवंशीय पशुओं को काटकर उनके मांस की सप्लाई शादी-ब्याह में दावतों के लिए की जाती थी। एजाज ने बताया कि पुलिस के छापे से पहले ही ज्यादातर गोमांस वे लोग सप्लाई कर चुके थे। पुलिस अब उन लोगों के भी नाम पता लगा रही है जो यहां से गोमांस खरीदकर ले जाते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने छापे के दौरान एजाज करीम के घर से तराजू-बांट के साथ मांस काटने के औजार भी अपने कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने लिखापढ़ी में सिर्फ साढ़े छह किलो गोवंशीय मांस बरामद होना दिखाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि इसकी मात्रा काफी ज्यादा थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान सैलानी में बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने बताया कि पुलिस उनके सामने दो तस्करों को पकड़कर थाने ले गई थी। इस मामले में देर शाम तक लिखा पढ़त नहीं हुई।

देर रात करीब दो बजे थाने में लिखा पढ़त की गई। लेकिन इसमें सिर्फ एजाज करीम को ही गिरफ्तार दिखाया गया। दूसरा आरोपी थाने से फरार होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की लिखापढ़त के मुताबिक अब्दुला और इमरान नाम के तस्कर मौके से ही चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। एजाज को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। पुलिस की एक टीम को भागे हुए अब्दुला और इमरान की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सैलानी में काफी समय से बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशुओं का कटान किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें