बरेली। पीलीभीत हाईवे स्थित एक डेंटल कॉलेज परिसर में युवती से छेड़खानी करने पर एक युवक ने शोहदे को पीट दिया था। बुधवार को युवती को छेड़खानी से बचाने वाले युवक के खिलाफ ही शोहदे ने बारादरी थाने में मारपीट की तहरीर सौंप दी। पुलिस ने युवक को पकड़कर बारादरी थाने में बैठाया है, हालांकि अभी लिखा-पढ़त नहीं हुई है।