फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह से इस्लामिया के बीच सादी वर्दी में रहेंगे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत के धर्मगुरु अजहरी मियां के चालीसवां मेें शामिल होने को बरेली आने वाले जायरीनों को लेकर पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। आलाधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मानीटरिंग कर रहे हैं। दो दिनों के लिए कुतुबखाना, कोतवाली, मलूकपुर सहित शहर का एक हिस्से के चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी नजर आएंगे। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पहचानपत्र जांचने के निर्देश भी जारी किये गए हैं।
विज्ञापन

खुफिया विभाग का आंकलन है कि करीब डेढ़ लाख जायरीन शहर में होंगे। एसएसपी मुनिराज जी. ने एसपी सिटी अभिनंदन और एसपी देहात सतीश कुमार को सतर्कता के निर्देश जारी किये हैं। वहीं दरगाह समेत कुतुबखाना क्षेत्र में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात रखा जाएगा। पुलिसकर्मियों को साफ निर्देश दिया गया है कि किसी भी हाल में जायरीनों से मृदु व्यवहार ही किया जाना है। वहीं उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें