फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की पॉर्न वीडियो देख हैरत में पड़ा पति

Tue, 05 Jun 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में बतौर सेल्समैन काम करने वाला एक शख्स मोबाइल पर अपनी ही बीवी की पोर्न वीडियो देखकर हैरान रह गया। पति के मुताबिक उसकी बीवी उसे छोड़कर जा चुकी है। जब उसने बीवी को फोन करके आगाह किया तो पॉर्न कारोबार से जुड़े कुछ दबंग लोग उसको धमकाने लगे।
विज्ञापन

अलीगंज में रहने वाला ये शख्स राजस्थान में शराब की एक कंपनी में सेल्समैन हैं। वह तीन से चार महीने में एक बार घर आता है। 1997 में फतेहगंज पश्चिमी के गांव मेहरा पनवड़िया की एक युवती से उसने शादी की थी। कुछ सालों में उसे पता चला कि उसकी पत्नी कभी मां नहीं बन सकती है। हालांकि इससे पति और पत्नी के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा। बाद में उन्होंने अपनी बहन का बेटा गोद भी लिया। उसने बताया कि कुछ महीनों से उसकी बीवी का व्यवहार बदल गया। जब उसने बेटे से पूछताछ की तो सामने आया कि उसकी गैरमौजूदगी में कुछ लोग घर पर आते हैं। उसकी पत्नी भी कई-कई घंटे गायब रहती है। उसने पत्नी से इस बाबत पूछा तो झगड़ा होने लगा। बीती 18 मार्च को झगड़े के बाद बीवी घर छोड़कर अपनी बहन के घर चली गई।

एसपी देहात कार्यालय में की शिकायत
पति के मुताबिक उसने एक दुकान से कुछ वीडियो अपने मोबाइल में अपलोड कराये थे। घर में इन वीडियो को देखने के दौरान वह उस वक्त चौंक गया, जब एक पॉर्न वीडियो में उसकी पत्नी नजर आई। उसने जानकारी की तो सामने आया कि उसकी बीवी एक गिरोह के साथ अश्लील वीडियो बनाकर बेचने का काम करने लगी है। हैरान पति ने एसपी देहात सतीश कुमार के कार्यालय में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पति को अगवा करने हो चुकी है कोशिश
पति ने एक जिला पंचायत सदस्य के इशारे पर अश्लील वीडियो बनाने के कारोबार का खुलासा किया है। अब पति अपनी जान को खतरा जता रहा है। उसके मुताबिक एक बार उसको अगवा करने की कोशिश भी हो चुकी है।

मामला मेरी जानकारी में आया है। पॉर्न वीडियो बनाने वाले गिरोह के पीछे टीम को लगा दिया गया है। जल्द ऐसे लोगों को पकड़ लिया जाएगा। - सतीश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें