फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लाइन में लगा था, रास्ते में दम तोड़ा

Sun, 11 Dec 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
45/5000 baink kee lain mein laga tha, raaste mein dam toda The bank was in line, died on the way - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
पैसे निकालने के लिए बैंक की लाइन में लगे बुजुर्ग की हालत अचानक बिगड़ गई। सूचना पर परिवारवाले मौके पर पहुंच गए। वे बुजुर्ग को लेकर अस्पताल की तरफ दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

गांव मझुआ हेतराम निवासी खलील बेग (70) पुत्र रहमान बेग शुक्रवार दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे निकालने के लिए अपराह्न तीन बजे लाइन में लगे थे। काफी देर तक लाइन में लगे रहने के बाद अचानक उन्हें चक्कर आ गया। वहां मौजूद लोगों ने फोन पर उनके घरवालों को सूचना दी। जानकारी पाकर परिवारवाले बैंक पहुंच गए। वे तुरंत खलील को लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवारवालों ने बताया कि खलील ने नोटबंदी के बाद दो- तीन बार में लगभग पच्चीस हजार रुपये जमा किए थे। उनके लड़के की ससुराल में अगले हफ्ते साले और साली की शादी थी। साली की शादी ग्राम सिंघाई और साले की ग्राम घुमचा में थी। इसके लिए पैसों की जरूरत थी। घरवालों ने बताया कि खलील दो-तीन बार बैंक की लाइन में लगे पर रकम न मिल पाई। इससे वह परेशान थे। शुक्रवार को भी वह बैंक ऑफ बड़ौदा की लाइन में लगे थे। खलील बेग के चार विवाहित पुत्रियां और दो विवाहित पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें