बरेली। माता-पिता के डांटने से नाराज किशोरी को ट्रेन से पकड़कर चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। गोरखपुर की किशोरी अवध असम एक्सप्रेस में बैठी थी। टीटीई ने टिकट मांगा तो रोने लगी। टीटीई ने जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार को सूचना दी। जीआरपी ने जंक्शन पर किशोरी को उतार लिया। उसने बताया कि माता-पिता के डांटने से वह घर से चली आई है तो उसे हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। हेल्प लाइन की नीरज ने बताया कि किशोरी के माता-पिता को सूचना भेज दी गई है। उसे सुधार गृह भेजा गया है।