फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बाईपास पर धूधू करके जला ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

मिनी बाईपास पर धू धू करके जला ट्रक
बरेली। मिनी बाईपास पर रोड के किनारे खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। किला थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई, जिसनेे आग पर काबू पाया। आग की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। नकटिया निवासी ट्रक मालिक विजय शर्मा ने बताया कि इस ट्रक में परसाखेड़ा के लिए कोयला भरकर गया था। कोयला उतारने के दौरान व्यापारी ने फोन करके बताया कि पांच कुंतल कोयला कम है। ट्रांसपोर्टर से बात होने पर ड्राइवर और हेल्पर पर चोरी किए जाने की शंका जाहिर की गई। विजय के मुताबिक शराब पीकर हंगामा करने के चलते हेल्पर को वह पहले भी काम से निकाल चुके हैं। पुलिस को उन्होंने तहरीर नहीं सौंपी है, लेकिन ड्राइवर और हेल्पर को थाने में बैठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें