बरेली। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में ससुरालियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुराना शहर की दीपिका की शादी करीब तीन साल पहले ग्रीनपार्क के वरुण से हुई थी। दीपिका के भाई आकाश का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे थे। जिसके चलते अक्सर दीपिका को प्रताड़ित करने लगे। बुधवार को उन्होंने दीपिका को पीटकर घर से निकाल दिया। बिना कार के लौटने पर जान से मारने की धमकी दी है।