बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार सुबह 8.30 बजे पुलिस लाइन में एडीजी प्रेमप्रकाश ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 7.30 बजे शुरू होगा। सुबह 8.20 बजे एसएसपी, 8.25 बजे आईजी और 8.30 बजे एडीजी पहुंचेंगे और ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद शपथ और फिर मेडल वितरण होगा। पौधरोपण से कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के दौरान एसआई जगत सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह को उत्कृष्ट सेवा, एसएसपी के रीडर इंस्पेक्टर बृजराज सिंह, सर्विलांस सेल के एसआई फतेह सिंह और हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान दिया जाएगा। एचसीपी ब्रह्म सिंह राठी, हेड कांस्टेबल दिनेश पाल सिंह, सिपाही करोड़ीमल, अवधेश कुमार, चालक राशिद हुसैन व हरेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र मिलेगा। एडीजी के पीआरओ अनिल समानिया और एसटीएफ के इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा।