फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल में पानी मिला होने से भड़के कांवडिए, सेल्समैन को पीटा

Sat, 04 Aug 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 परसाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के बाद कांवड़ियों के वाहन थोड़ा आगे जाकर बंद हो गए। मिस्त्री से वाहनों की जांच कराई तो डीजल में पानी निकला। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। डीजल के रुपये वापस मांगने पर सेल्समैन ने विरोध किया तो कांवड़ियों ने उनकी पिटाई कर दी। करीब एक घंटे तक कांवड़िये पेट्रोल पंप और पुलिस चौकी के सामने बवाल करते रहे, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही। बाद में पेट्रोलपंप मालिक ने रुपये वापस कर जैसे-तैसे कांवड़ियों को शांत किया।
विज्ञापन

सीबीगंज एवं परसाखेड़ा के आसपास के गांवों से करीब 300 कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्राली, डीसीएम आदि वाहनों से शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे गंगाजल भरने के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। कांवड़ियों ने अपने वाहनों में परसाखेड़ा में नेशनल हाईवे स्थित स्वरूप फिलिंग स्टेशन से डीजल भरवाया। डीजल डलवाने के बाद कुछ दूर पहुंचकर कांवड़ियों के वाहन बंद हो गए। कांवड़ियों ने मिस्त्री बुलाकर वाहन चेक कराए तो पता चला कि डीजल में पानी मिला होने की वजह से ऐसा हुआ है। इससे कांवड़िया भड़क गए और इकट्ठे होकर दोबारा पेट्रोल पंप पर जा धमके। वहां उन्होंने डीजल के रुपये वापस करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पेट्रोलपंप के सेल्समैन इसका विरोध करने लगे तो कांवड़ियों ने उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर परसाखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उसने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश की, मगर आक्रोशित कांवड़िया मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने कांवड़ियों को पेट्रोल पंप मालिक रविंद्र कुमार से डीजल के रुपये वापस कराए, तब वे शांत हुए।

घंटे भर चला बवाल, पुलिस के हाथ-पांव फूले
घटना परसाखेड़ा पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई। इसके चलते फौरन ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मगर कांवड़ियों की संख्या देख पुलिस की कुछ कहने की हिम्मत नहीं पड़ी। पुलिस चुपचाप हंगामा होते देखते रही लेकिन जब कांवड़ियों ने पेट्रोल पंप के स्टाफ को पीटना शुरू किया तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने कांवड़ियों की बात मानने में ही भलाई समझी और पेट्रोल पंप मालिक से डीजल के रुपये वापस कराके मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें