फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर विधायक को नये नंबर से फिर आए धमकी भरे मेसेज

Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
call
विज्ञापन
भाजपा के फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को दाउद के गुर्गे नंबर बदलकर धमकियों के मेसेज भेज रहे हैं। बुधवार रात करीब 2:02 बजे उन्हें +1(903) 3294240 नंबर से इंटरनेट कॉल आई। विधायक ने एहतियातन यह कॉल रिसीव नहीं की और नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह 10:42 बजे उन्हें नंबर बदलकर +1(909) 3294240 से व्हाट्सएप पर मेसेज किए गए। इसमें लिखा गया कि तुम बच नहीं सकते हो...। रुपयों का इंतजाम हुआ कि नहीं, पुलिस तुमको कैसे बचा पाएगी। धमकी देने वाले एक मृत युवती का फोटो भी भेजा। इसके साथ लिखा था- देसाई नहीं माना, कत्ल करना पड़ा। अब दो गुना रकम देनी होगी उसको।
विज्ञापन


20 मई के बाद हर दिन आ रहे मेसेज
विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने बताया कि धमकी भरे मेसेज आने की शुरुआत 20 मई से हुई। इसके बाद 21 और फिर 22 को भी धमकी भरे मेसेज आए। व्हाट्सऐप पर मेसेज भेजकर तीन दिन के अंदर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विधायक डॉ. श्याम बिहारी कैराना उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करके लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस के आलाधिकारियों को मेेसेज के बाबत अवगत कराया गया है।

मंडल के चार विधायकों को मिल रहे मेसेज
मंडल में मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) के विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस, फरीदपुर (बरेली) के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, ददरौल (शाहजहांपुर) के विधायक मानवेंद्र सिंह और बिल्सी (बदायूं) के विधायक आरके शर्मा को व्हाट्सऐप पर ऐसे मेसेज मिले है। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने इस मामले में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है। आईपीएस अविनाश कुमार ने बताया कि डॉ. श्याम बिहारी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेसेज में रंगदारी की रकम बिट क्वाइन अकाउंट में डालने को कहा गया है। हिंदी में लिखे मेसेज को भेजने वाले ने अपना नाम अली बुदेश भाई लिखा है।
विज्ञापन


विदेशी गेटवे कहीं और लोकेशन कहीं और की
डीजीपी स्तर से एसआईटी गठित करके मामले की जांच कराई जा रही है। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने आईबी, एटीएस, एसटीएफ को संयुक्त रुप से टारगेट दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मेसेज भेजने वाला विदेशी गेटवे और वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल कर रहा है। यही वजह है कि डॉट लाइन का नंबर अमेरिका का टेक्सास शहर में ट्रेस हुआ, लेकिन लोकेशन पाकिस्तान बताई गई।

सूबे में संगठित अपराध के खिलाफ हुए काम से अपराधी बौखलाये हुए हैं। यह योगी सरकार के खिलाफ साजिश है। दाउद के गुर्गे दिखाना चाहते हैं कि सूबे के विधायक सुरक्षित नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। अपराधियों के खिलाफ सरकार का अभियान जारी रहेगा। विधायक डरते नहीं है। - डॉ. श्याम बिहारी लाल, फरीदपुर विधायक

दोबारा मेसेज आने की बात मेरी जानकारी में नहीं है। विधायकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य स्तर पर मामले की जांच चल रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - प्रेमप्रकाश, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें