फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में खोले गए उप पोस्टमास्टर के बेटे और पत्नी के नाम

Mon, 19 Mar 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकखाना में हुए घोटाले की रकम दो करोड़ से ज्यादा होने के बाद कोतवाली पुलिस ने केस में रकम के हस्तांतरण के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों के धारकों के नाम शामिल करने शुरू कर दिए हैं। विवेचना में उप पोस्टमास्टर वाई के शर्मा की पत्नी सीमा और उसके बेटे आकाश का नाम का पर्चा काटा गया है। कुछ और लोगों के नाम भी खोलने की तैयारी भी की जा रही है।

विज्ञापन

शनिवार को मुख्य डाकघर में हुए घोटाले की जांच कर रही टीम ने बदायूं निवासी तुलसीराम के खाते में सरकारी खजाने से 16 लाख रुपये का अवैध हस्तांतरण पकड़ा था। डाक विभाग ने पुलिस से सरकारी धन का गबन करने वाले शर्मा के परिवार के सदस्यों और उसे मकान बेचने वालों को जल्द गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है, जिसके बाद रविवार को पुलिस ने उप पोस्टमास्टर की पत्नी और बेटे का नाम जांच में खोल दिया है। उनके खातों को पहले ही सीज किया जा चुका है।
मकान खरीदकर उमेश के खाते में डाले थे 45 लाख डाक विभाग की छानबीन के मुताबिक करगैना इलाके में करीब 45 लाख रुपये कीमत के मकान शर्मा ने खरीदे थे, इसका भुगतान उमेश यादव नाम के व्यक्ति को मुख्य डाकघर के चेक से हुआ है। विवेचक अजय सिंह के मुताबिक बदायूं के तुलसीराम के नाम पर पकड़ा गया खाता भी सीज कराया जाएगा। इसके लिए एसबीआई बैंक को पत्र लिखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें