बरेली।
नैनीताल (उत्तराखंड) के थाना लालपुर खट्टा निवासी सेना से रिटायर्ड जवान 80 वर्षीय आन सिंह की रामगंगा पुल पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उनकी जेब से निकली बैंक की पर्ची से उनकी शिनाख्त हुई। सूचना पर पहुंचे बेटे नंदन सिंह को रिटायर्ड फौजी का शव पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया। नंदन ने बताया कि उनके पिता बुधवार को बरेली आए थे और यहां से बदायूं के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।