फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के आरोपी की तलाश में इज्जतनगर पहुंची कर्नाटक पुलिस 

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में शुक्रवार को कर्नाटक पुलिस ने एक अपहरण के आरोपी की तलाश में दबिश दी। कर्नाटक के जिला बंगलूरू निवासी एक युवती करीब दो महीने पहले लापता हो गई थी। युवती के घरवालों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना के दौरान बंगलूरू पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र निवासी गंगाराम ठाकुर को आरोपी पाते हुए क्षेत्र में उसके घर पर दबिश दी। यहां पुलिस ने गंगा राम के घर से बंगलूरू से लापता युवती को बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर इज्जतनगर थाने लाया गया और युवती को महिला थाने में रखा गया है। कर्नाटक पुलिस शनिवार को सीजेएम कोर्ट से आरोपी और युवती को साथ ले जाने के लिए ट्रांसिट रिमांड की अनुमति लेकर दोनों को साथ ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें