बरेली। रोडवेज बस अड्डे के पास से कुछ दिन पहले लापता हुई किशोरी प्रेमी संग उसके ननिहाल में रहती मिली। किशोरी के एक परिचित ने एक युवक पर किशोरी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी 22 मार्च को रोडवेज बाजार से अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के पिता के मुताबिक वह सामान लेने बाजार गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो उसे ढूंढना शुरू किया। पूछताछ में पता चला कि उसका एक दोस्त राजा अपने चाचा कमल की मदद से उसे बहला फुसला कर कहीं ले गया। पुलिस के मुताबिक वह राजा के साथ संजयनगर स्थित उसके ननिहाल में रह रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, अभी तो किशोरी के घर से कोई उससे मिलने नहीं आया। कुतुबखाना चौकी इंचार्ज चमन गिरी ने बताया कि किशोरी के परिवार में सिर्फ उसके पिता हैं। जो शराब पीने के आदी हैं। तहरीर भी उसके एक परिचित ने दी थी।