फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोन में करीब छह हजार खुराफातियों पर लगा मिनी गुंडा एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से जोन में अब तक 5908 खुराफातियों को मिनी गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया है। सबसे बड़ी संख्या बरेली जिले में 2179 है। वहीं, अवैध शस्त्र पकड़ने के मामले में भी बरेली पुलिस ने तेजी दिखाकर 101 हथियार पकड़े हैं। 6989 लीटर कच्ची और 14795 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। एडीजी जोन कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक गैंगस्टर के मामले में संभल पुलिस ने सर्वाधिक 106 तो बरेली पुलिस ने 64 अपराधियों को निरुद्ध किया है। वहीं, बिजनौर में 15 बम भी पकड़े गए। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 346 मामले पकड़े गए हैं। इसमें बरेली रेंज में 133 और मुरादाबाद रेंज में 213 मामले पकड़े गए हैं। इस मामले में बरेली रेंज में शाहजहांपुर में सर्वाधिक 58 मामले पकड़े गए हैं। वहीं, शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के मामले में पूरे जोन में बरेली पुलिस पहले नंबर पर है। यहां अब तक 22538 शस्त्र जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें