फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कैशियर से मोटरसाइकिल बेचने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑनलाइन शापिंग साइट पर एक सैन्यकर्मी की बुलेट मोटरसाइकिल का विज्ञापन देखकर एक बैंक कर्मी ने उसे ऐडवांस रकम दे दी। बैंक कर्मी के मुताबिक रुपये पहुंचने के बाद वो मोटरसाइकिल देने से आनाकानी करने लगा। बैंक कर्मी ने शुक्रवार को सीओ प्रथम कार्यालय में शिकायत की।
विज्ञापन

कैंट के गांव चनहेटा निवासी मुकेश इस्लाम नगर स्थित एक बैंक में हेड कैशियर हैं। मुकेश ने बताया कि तीन फरवरी को एक ऑनालइन शापिंग साइट पर एक सैन्यकर्मी द्वारा डाले गए विज्ञापन से एक बुलेट मोटरसाइकिल पसंद की थी। उसी दिन सवा लाख रुपये में सौदा कर एक लाख 11 हजार रुपये ऐडवांस भी दे दिए। कथित फौजी ने दो दिन में उसे पहुंचाने की बात की थी। यह भी बताया कि सरकारी साधन से आने के चलते उसे 5,100 रुपये अलग से देने होंगे। मुकेश के मुताबिक रुपये मिलने के बाद आरोपी टाल मटोल करने लगा और धमकी दी। उसने खुद को कानपुर कैंट में तैनात बताया। मुकेश ने सेना पुलिस से मिलकर भी ठगी की शिकायत की। सेना पुलिस ने जांच कराने की बात की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें