फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठे सवाल- चौकी के पास नकली शराब की फैक्ट्री पुलिस को एक साल तक भनक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवंबर के पहले सप्ताह में जब बुखारपुरा में सुधीश भटनागर की नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई थी, उसी दौरान वह जगतपुर की नई आबादी में भी ऐसी ही फैक्ट्री चला रहा था लेकिन न पुलिस उससे पूछताछ में यह राज उगलवा पाई न आबकारी विभाग को उसकी दूसरी फैक्ट्री की भनक लगी। दरअसल चूंकि जगतपुर में उसकी शराब फैक्ट्री पुलिस चौकी के काफी नजदीक थी इसलिए कभी किसी को यह शक नहीं हुआ कि यहां इस तरह का कोई गोरखधंधा चल रहा है। अब इसका खुलासा होने से पुलिस विभाग में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि बुखारपुरा और जगतपुर में सुधीश की नकली शराब की दोनों फैक्ट्रियां जगतपुर पुलिस चौकी की एक किलोमीटर की परिधि में चल रही थीं। जगतपुर में उसने यह फैक्ट्री पिछले साल अप्रैल में यहां करीब 42 वर्ग मीटर का मकान पौने आठ लाख रुपये में खरीदने के बाद शुरू की थी। एक साल जैसे लंबे वक्त के दौरान इस फैक्ट्री के बारे में पास ही स्थित पुलिस चौकी वालों को कोई भनक न लगने पर भी अब हैरत जताई जा रही है। रविवार तड़के फैक्ट्री पर छापे के बाद भागा सुधीश अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें