बरेली। बदायूं के थाना कादरचौक के गांव सिसौरा निवासी 60 वर्षीय किसान दाताराम शुक्रवार शाम घर से किसी काम से निकले थे। दाताराम के बड़े भाई शिव सिंह ने बताया कि देर रात तक घर न लौटने पर उन्होंने दाताराम को ढूंढना शुरू किया। कुछ लोगों से उनके जंगल की तरफ जाने की सूचना मिलने पर उन्होंने जाकर देखा तो दाताराम पेड़ से फंदे पर लटके मिले। शिवसिंह ने उन्हें फंदे से उतारकर बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें बरेली जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई। शिवसिंह ने बताया कि दाताराम पिछले कुछ दिनों से परेशान थे।