फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा के भतीजे ने फावड़े से काट दी किसान की गर्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ---
विज्ञापन


खेत में जानवर घुसे तो फावड़े से काट दी किसान की गर्दन
हत्या के चश्मदीद किसान को भी फावड़ा लेकर दौड़ा लिया
हत्यारोपी फरार, पुलिस ने उसके चाचा रिटायर्ड दरोगा को हिरासत में लिया

सीबीगंज। चरी के खेत में पशु घुस जाने के विवाद में रिटायर्ड दरोगा के भतीजे ने किसान की फ ावड़े से काटकर हत्या कर दी। पास ही अपने गुलाब के खेत काम कर रहे किसान ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी खून से सना फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। पुलिस ने आलाकत्ल को बरामद कर हत्यारोपी के चाचा को हिरासत में ले लिया।
सीबीगंज के गांव सराय तल्फ ी निवासी 55 वर्षीय शिव सिंह गांव से तीन किमी दूर जंगल में दोपहर 12 बजे पशुओं को चरा रहे थे। इसी दौरान वह पास में ही दौली मुरावपुरा निवासी देवी के गुलाब के खेत पर पहुंचकर बात करने लगे। उनके पशु पास में ही उन्हीं के गांव के रिटायर्ड दरोगा होराम सिंह के चरी के खेत में घुस गए। रिटायर्ड दरोगा के भतीजे अशोक यादव ने यह देखा तो शिव सिंह को वहीं गिराकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से शिव सिंह होश खो बैठे तो गुस्साये अशोक ने पास पड़े फावड़े से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करके उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाने को दौली मुरावपुरा तक भागे देवी
मौके पर मौजूद देवी ने शिव सिंह को बचाने की कोशिश की तो अशोक ने उन पर भी फ ावड़े से हमला कर दिया। उसने काफी दूर तक खून से सने फावड़े के साथ देवी का पीछा किया। देवी ने गांव दौलीमुरावपुरा तक भागकर जान बचाई। गांव में अलविदा की नमाज के चलते पुलिस मौजूद थी। उन्होंने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। सीओ सेकेंड अशोक कुमार मीणा, सीबीगंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। हत्यारोपी अशोक फ रार हो चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फ ावड़ा बरामद कर लिया। वही हत्यारोपी के चाचा रिटायर्ड दरोगा होराम सिंह यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गांव में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें