फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी दोस्तों में छिपा है कुलदीप का हत्यारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी दोस्तों में ही छिपा है कुलदीप का ‘हत्यारा’
विज्ञापन

- वारदात के दो दिन बाद भी बारादरी पुलिस ने पड़ताल शुरू नहीं की
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नवादा शेखान निवासी कुलदीप के ‘हत्यारे’ का राज उसके शराबी दोस्तों में छिपा है, लेकिन बारादरी थाना पुलिस ने हत्यारे तक पहुंचने की अब तक कोशिश ही शुरू नहीं की है। जब बारादरी इंस्पेक्टर सुनील कुमार पचौरी से इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि वादी के पिता से पूछताछ करने के बाद ही विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में कुलदीप को शराब में तेजाब मिलाकर पिलाने और फिर गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हो चुकी है। घरवाले भी शराबी दोस्तों से झगड़ा होने के बाद वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जता रहे हैं लेकिन पुलिस शुरू से ही इस मामले में लापरवाह बनी हुई है। पुलिस ने अब तक न तो कुलदीप के घरवालों से पूछताछ की है और न ही उसके साथ शराब पीने वाले दोस्तों से जानकारी जुटाने की जरूरत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें