सपना चौधरी का वीडियो बनाने वाले छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
डीजीपी ने सभी का दूसरे जोन में किया तबादला
बरेली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के आयोजन में ड्यूटी छोड़कर वीडियो बनाने और सेल्फी लेने वाले छह पुलिसकर्मियों का डीजीपी ने दूसरे जोन में ट्रांसफर कर दिया है। बता दें कि तीन जून को इज्जतनगर के मुड़िया नवी बख्श में डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम हुआ था। सपना चौधरी को देख कुछ पुलिस वाले सुरक्षा व्यवस्था छोड़ डांस को मोबाइल में कैद करने लगे। सपना के ठुमके पुलिस वालों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डीजीपी ने जांच कराई। शिकायत सही पाए जाने पर डीजीपी ने छह पुलिसवालों का दूसरे जोन में ट्रांसफर कर दिया है। इसमें बरेली अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही सोनी देवी, संजीव कुमार, शिवम कुमार को फैजाबाद, मीना यादव, संतोष धामा को इलाहाबाद और नवाबगंज की क्यूआरटी में तैनात रवि कुमार को लखनऊ जोन भेजा है।