बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ला राम लीला गौटिया निवासी 13 वर्षीय बलवीर 24 अप्रैल को अपने दो दोस्तों के साथ हवाई अड्डे स्थित एक सीमेेंट की हौज में नहाने गया था। बलवीर की मां रामश्री ने बताया कि उसके दोनों दोस्त अगले दिन घर लौट आए लेकिन वह नहीं लौटा। पूछने पर उसके दोस्तों ने कोई भी जानकारी होने से इंकार किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि बलवीर कुछ दिन पहले भी लापता हो गया था। काफी ढूंढने पर एक रिश्तेदार ने उसके मुरादाबाद में होने की सूचना दी थी। रामश्री को आशंका है कि वह मुरादाबाद ही पहुंचा है। थाना पुलिस ने बताया कि बलवीर घर से कई बार भाग चुका है। इससे पहले भी वह भीख मांगता पकड़ा जा चुका है। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर में उनके बेटे की गुमशुदगी दर्ज की गई।