फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने खंगाला शादी में गए भाजपा नेता का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र में गढ़ी चौकी स्थित परवेज कालोनी निवासी अर्शद हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री हैं। अर्शद यहां अपने चार भाई माहिर हुसैन, असगर हुसैन, अमज हुसैन और मुनाजिर हुसैन के साथ एक तीन मंजिला मकान में रहते हैं। बताया कि पांचों परिवार भांजी आफरीन की शादी में अमरोहा पहुंचे हुए थे। अर्शद अपने भाईयों के परिवार के साथ रविवार रात यहां पहुंचे तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो हर मंजिल पर सामान बिखरा पड़ा था। आरोप है कि घर का ताला तोड़कर चोर सोने की चूड़ियां, अंगूठियां समेत करीब दस तोले सोना और करीब साढ़े चार लाख की नगदी चुरा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी कुछ ही दिन पहले इनकी बेकरी में भी शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें