फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने मसूर काट रहे किसान को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। मोहाना नदी के पार कतर्निया वन विहार के बंदरहिया जंगल के निकट बाघ ने खेत में मसूर काट रहे किसान पर हमला कर उसे मारडाला। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम शाम तक मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बरसोला कला निवासी मुंशी (65) पुत्र रामस्वरूप का भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहना नदी के उस पार खेत है। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे मुंशी मसूर काटने खेत पर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे पड़ोस के बंदरहिया जंगल से निकले बाघ ने मुंशी पर हमला कर दिया। हल्ला मचने पर पड़ोस के खेत पर काम कर रहे लोगों ने शोर शराबा किया तो बाघ मुंशी को घसीटता हुआ जंगल में घुस गया। लोग चीखने चिल्लाने लगे, लेकिन कोई भी मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लोगों ने घटना की सूचना उसके घर वालों और पुलिस को दी। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस और वन विभाग के लोग पहुंच गए। काफी देर खोजबीन के बाद मुंशी का शव जंगल के पास ही मिला। सीओ रविंद्र वर्मा, प्रभारी निरीक्षक विद्याराम दिवाकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन


घटना स्थल कतर्निया वन्य जीव विहार क्षेत्र का है। इसे वहीं के लोग देखेंगे। हमे भी सूचना मिली है।
- दिनेश पडोला, वनक्षेत्राधिकारी पार्क बेलरायां रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें